बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कई जगहों पर हुआ भूस्खलन, हजारों पर्यटक जहां-तहां फंसे

हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कई जगहों पर हुआ भूस्खलन, हजारों पर्यटक जहां-तहां फंसे

DESK. मानसून में उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि बारिश शुरू होने के साथ ही कई राज्यों में आफत बरसने लगी है। हिमाचल प्रदेश में रात को आई बारिश से कई जगह भूस्खलन आया है जिससे कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ हैं। इसी बीच कुल्लू में बादल फटने की घटना सामने आ रही है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं देर रात हुई बारिश से राजधानी शिमला के एक टनल के पास भी भूस्खलन आया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है और दो घायल हुए हैं।

भूस्खलन से जहां भुंतर-मणिकर्ण मार्ग में कसोल के पास मार्ग बंद है, वहीं बाढ़ में कई लोगों के बहने की आशंका है।चोज गांव का संपर्क पार्वती नदी पर बने पुल के बह जाने से कट गया है। लोगों की मानें तो इस बाढ़ में काफी नुकसान हुआ है। पार्वती नदी और चोज नाला संगम स्थल पर बने मकान और रेस्टोरेंट बह गए हैं। इन मकानों और रेस्टोरेंट में कितने लोग थे, अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों को सूचित करते हुए नदी-नालों के किनारे न जाने के आदेश दिए है।शैंशर मार्ग पर भूस्खलन हो गया है। इसके अलावा बंजार, आनी, कुल्लू और मनाली क्षेत्र के कई मार्ग भूस्खलन के कारण बंद होने की जानकारी है।


Suggested News