बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दक्षिण बिहार के कई जिलों में हुई बारिश, गिरे ओले, पटना में बूंदाबांदी, अगले 24 घंटे तक बनी रहेगी यही स्थिति

दक्षिण बिहार  के कई जिलों में हुई बारिश, गिरे ओले, पटना में बूंदाबांदी, अगले 24 घंटे तक बनी रहेगी यही स्थिति

PATNA : बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के प्रभाव से प्रदेश के मौसम ने करवट ली है नमी लेकर आ रही पुरवा और दक्षिण पुरवा हवाओं की वजह से बारिश की स्थिति बनी है। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाये रहे। पटना में दिनभर सूरज की बादलों के साथ लुकाछिपी चलती रही, वहीं दोपहर में पटना में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। 

जबकि दक्षिण बिहार के कई जिलोंरोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगडिय़ा जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई कई जगहों पर बारिश के पहले ओले भी गिरे।  इधर । औरंगाबाद में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

महाशिवरात्रि पर होगा अनुकूल मौसम

रात में मध्यम स्तर के बादल छाए रहने के साथ प्रदेश के दक्षिण पूर्व, दक्षिण मध्य, उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य भागों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व मेघ गर्जन का पूर्वानुमान है। सूबे का मौसम पिछले दो दिनों में सुबह में तेजी से गर्म हुआ है। न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक ऊपर चढ़ा है। इसकी मुख्य वजह पुरवा हवाओं का प्रभाव है। 26 फरवरी के बाद हवाओं के रुख में बदलाव के साथ ही मौसम साफ होगा और उसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 26 से 28 तक सूबे में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। ऐसे में लोग महाशिव रात्रि का पर्व धूमधाम से मनाएंगे। 

पांच प्रमुख शहरों का यह रहा तापमान

पटना                 27.0                    17.2

गया                   28.2                    13.6

भागलपुर            27.4                    15.6

मुजफ्फरपुर        25.4                    15.7

पूर्णिया              26.5                      15.0

Suggested News