बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अगले 48 घंटे में बिहार के कई हिस्से में हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने कहा - बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान

अगले 48 घंटे में बिहार के कई हिस्से में हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने कहा - बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान

PATNA : बिहार के मौसम में अगले 48 घंटे में कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार । गुरुवार से पूर्वी हवा चलने से पटना समेत प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व एवं उत्तर-पूर्व के अलग-अलग भागों में मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश का पूर्वानुमान है। 25 फरवरी को भी दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है।

वहीं बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बरसात के बाद प्रदेश के तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले हफ्ते से बिहार के ज्‍यादातर हिस्‍सों में ठंड का असर खत्‍म होने लगेगा।

बारिश को देखते हुए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मेघ गर्जन व बिजली चमकने के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ रात के तापमान में आंशिक परिर्वतन देखने को मिला। सामान्य से तीन कम गया का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं, औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना का न्यूनतम 11.4 और अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेखपुरा व औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान 

स्थान -           21 फरवरी            22 फरवरी

पटना            26.6                      11.4

गया               27.7                    9.7

भागलपुर        26.3                 12.6

मधुबनी            27.0               12.0

मुजफ्फरपुर      23.0              13.9

पूर्णिया            24.5                12.8



Suggested News