बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना संकट : दीदी किचन से असहायों को मिल रहा भोजन, आजीविका सखी मंडल की सदस्य खुद बना रही खाना

कोरोना संकट : दीदी किचन से असहायों को मिल रहा भोजन, आजीविका सखी मंडल की सदस्य खुद बना रही खाना

News4nation desk : संकट की इस घड़ी में गरीब और बेसहारा लोगों को लिए मुख्यमंत्री दीदी किचन बरदान बना हुआ है। झारखंड के  बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड की जारंगडीह उत्तरी पंचायत व दक्षिणी में मुख्यमंत्री दीदी किचन के मेहनत से असहायों व गरीबो को दो वक्त का भोजन मिलना शुरू हुआ है। 

आजीविका सखी मंडल की महिला सदस्य खुद कोरोना संक्रमण के खौफ को परे रखकर जरूरतमंदों को भोजन पकाकर खिलाने के अभियान में जुटी हैं। यह केंद्र बीते 5 अप्रैल 2020 से शुरू हुआ है, जो लगातार चल रहा है। 

केंद्र को संचालित कर रही सखी मंडल के सदस्यों ने कहा कि जितने लोग खाने के समय जुट जाते है उतने के लिए सामग्री तो उपलब्ध नहीं हो पाता है, लेकिन समय को देखते हुए जो भी असहाय भूखा पहुंच जाता है तो उसे भी भोजन करा दिया जाता है। 

सदस्यों ने कहा कि केंद्र को ओर थोड़ी कहीं से मदद मिल जाती तो बढ़ने वालों लोगों को भर पेट भोजन की व्यवस्था हो सकती है।

Suggested News