बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हेमंत मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये 7 मंत्री लेंगे शपथ

हेमंत मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये 7 मंत्री लेंगे शपथ

रांची : हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का आज शाम चार बजे विस्तार होगा जिसमें सात मंत्री शपथ लेंगे. राज्यपाल के नाम से है एक पत्र जारी किया गया है जिनमें नव नियुक्त मंत्रियों के नाम शामिल हैं. 

आज शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम हैं- चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल और मिथिलेश कुमार ठाकुर. 


मुख्यमंत्री ने सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन से समय मांगा था और उन्हें राजभवन से 28 जनवरी को दिन के चार बजे का समय मिला है. राजभवन के बिरसा मंडप में मंगलवार को कुल सात मंत्री शपथ लेंगे. संभावित मंत्रियों के नाम पहले ही राजभवन भेजे जा चुके थे. 

राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News