बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जब मुख्यमंत्री खोजने लगे मछली की दांत,तब लोगों ने कहा-शुभ है भइया, फिर हेमंत सोरेन ने कहा-हम तो खाते भी नहीं हैं....

जब मुख्यमंत्री खोजने लगे मछली की दांत,तब लोगों ने कहा-शुभ है भइया, फिर हेमंत सोरेन ने कहा-हम तो खाते भी नहीं हैं....

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब अपने आवास में लोगों से मिल रहे थे तभी रामगढ़ के एक शख्स 15 किलो की रोहु मछली लेकर सीएम आवास पहुंचा।मुख्यमंत्री को जब उसने 15 किलो की मछली भेंट की तो सीएम हेमंत सोरेन भौंचक्के रहे और बड़े हीं सहज भाव से मछली को देखते हुए पूछ बैठे कि इसका दांत-उंत भी है क्या जी.....

सीएम के इस सरल स्वभाव पर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा दिए। वहां मौजूद लोगों ने हेमंत सोरेन से कहा कि मछली शुभ होता है भईया.....सीएम हेमंत सोरेन ने तुरत कहा कि हम तो मछली खाते भी नहीं हैं।

इसके बाद झारखंड सीएम ने मछली को छू कर देखा लेकिन मछली को देखकर सीएम के बाल सुलभ व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों को काफी प्रभावित किया।

बता दें कि रामगढ़ जिला के दुलमी गोला से पहुंचे झारखंड मत्स्यजीवी महासंघ सह झारखंड राष्ट्रीय निषाद परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चरण केवट के नेतृत्व में केवट समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की।इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन को उपहार स्वरूप लगभग 15 किलोग्राम की जीवित रेहु मछली भेंट किया। लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Suggested News