बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन घर में हो रही थी गांजा का काला कारोबार, पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापामारी भारी मात्रा में गांजा का पेड़ बरामद, एक गिरफ्तार

तीन घर में हो रही थी गांजा का काला कारोबार, पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापामारी भारी मात्रा में गांजा का पेड़ बरामद, एक गिरफ्तार

NAWADA : नवादा में पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां गांजा की तस्करी करने वाले लोगों पर धरपकड़ किया गया है। पुलिस के द्वारा तीन घरों से 5 बड़े बड़े गांजा का पेड़ को कारोबारी के घर से बरामद किया गया है। एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है। 

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। जहां एसआई निलेश कुमार सिंह के देखरेख में करवाई किया गया है।अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गांजा का पेड़ लगाकर बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि सभी पेड़ का वजन किया गया तो 55 किलो गांजा बरामद हुआ हैं। वही पहाड़पुर गांव के ही कमलेश कुमार की गिरफ्तारी भी की गई है। 

उन्होंने कहा कि लोगों से अपील करते हैं कि सभी लोग इसी तरह सूचना दें पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जनता जागरूक हो जाएंगे तो कहीं पर भी कोई भी नशा का सामान बेच नहीं पाएंगे और जनता के लिए पुलिस तत्पर है। आपको बता दें कि इन दिनों नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

छापामारी के दौरान कमलेश कुमार भागने की कोशिश कर रहे थे उसी दौरान पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर कमलेश कुमार को धर दबोच लिया है। वही दो कारोबारी भागने में सफल है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घर के अंदर ही बड़े भरे पेड़ लगाकर गांजा का तस्करी किया करते थे। सभी लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज भी कर ली है।

Suggested News