बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पूर्व मंत्री पर उनकी बहू ने लगाया गंभीर आरोप, बोली- बेटों से वाहन चोरी करवाते थे, पति की मौत के बाद घर से निकाला

बिहार के पूर्व मंत्री पर उनकी बहू ने लगाया गंभीर आरोप, बोली- बेटों से वाहन चोरी करवाते थे, पति की मौत के बाद घर से निकाला

पटना. बिहार के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी की बहू ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री अपने बेटे से वाहन चोरी करवाते थे और इससे प्राप्त होने वाले रुपये वे अपने साथ रखते थे। वहीं उन्होंने पति की मौत के बाद घर से निकालने का भी आरोप लगया है। उन्होंने स्वयं और अपनी दो बेटियों के लिए न्याय की मांग की है।

पूर्व मंत्री रामश्रय सहनी की बहू विभा सहनी ने मीडिया से बताया कि उनके बेटे राजीव सहनी से 2002 में शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां है। राजीव के देहांत के बाद दो बेटियों के साथ घर से निकाल दिया है। इसको लेकर वे अपनी दोनों बेटियों के साथ सरकार से न्याय की गुहार लगायी है। वहीं मीडिया से सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।

बता दें कि पिछले दिनों बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दानापुर से चोरी गई सरकारी सूमो गोल्ड के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इस में एक आरोपी मुकेश सहनी है, जो पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के छोटे बेटे हैं। इसको लेकर विभा सहनी ने कहा कि पूर्व मंत्री अपने बेटे से वर्षों से वाहनों की चोरी करवाते हैं। इससे पहले उनके पति भी वाहन चोरी करते थे। बड़े होने के बाद देवर(मुकेश सहनी) भी इस धंधे में लग गये।

वहीं विभा सहनी की बेटी ने कहा कि जब से पिता की मौत हुई है तब से दादा मुझे पहचाने से भी इनकार कर रहे हैं। एक बार फोन की थी तो जैसे ही अपना नाम बताया तो दादा ने पहचाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं पूरे परिवार के साथ रहना चाहती हूं, लेकिन वे नहीं चाहते हैं। मैं चाहती हूं कि मेरी मां को सम्मान मिले और न्याय मिले। 

Suggested News