बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छोटी बच्ची के सामने उसकी मां को फेंक दिया छत से नीचे, अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत

छोटी बच्ची के सामने उसकी मां को फेंक दिया छत से नीचे, अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत

KHAGADIYA : मामला नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ गंज का है। जहां छत की रेलिंग को ऊंचा करने की लेकर दो भाइयों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि जिसमें एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ गई। बताया गया महिला के जेठ ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में महिला का अस्पताल में इलाज चला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान  मो. इम्तियाज की 30 वर्षीय पत्नी शबनम खातून की इलाज के दौरान मौत हो गई।


बच्ची के सामने हुई पूरी घटना

यह सारी मृतका की दस साल की बेटी के सामने हुआ। मृतका की 10 वर्षीय बेटी लाडली ने बताया कि बीते 17 जून को बड़े पापा और मम्मी के बीच छत की दीवार को लेकर विवाद हुआ था। फिर रात के 10 बजे बड़े पापा इख्तियार सहित परिवार के सभी सदस्यों ने मम्मी के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। मैंने छुड़ाने की कोशिश की। मुझे धक्का दिया। गालियां दे रहे थे। इसके बाद एकदम से मां को उठाया और छत से नीचे फेंक दिया। मम्मी 15 फीट छत से नीचे गिरने पर बुरी तरह जख्मी हो गई। इसके बाद काफी चिल्लाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मायके वाले बोले- पैसे नहीं देने पर मार डाला

 मृतका के मायके वालो ने आरोप लगाया कि बीते 15 दिन से विश्वनाथगंज स्थित घर पर पक्का करने को लेकर काम चल रहा था। इसीलिए दहेज के रूप में रुपए का डिमांड किया जा रहा था। शबनम द्वारा रुपया नहीं देने पर एक सप्ताह से मारपीट और गाली गलौज की जाती थी। वहीं, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Suggested News