बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यहां लोग कुत्तों को पेंट कर बना रहे बाघ, जानिये क्या है वजह

यहां लोग कुत्तों को पेंट कर बना रहे बाघ, जानिये क्या है वजह

NEWS4NATION DESK : कर्णाटक के शिवमोगा जिले में लोग कुत्तों को पेंट करके बाघ बना रहें हैं| लोग उनके शरीर पे काले और पीले रंग से पेंट करके धारियां बना देते हैं, जिसके वजह से वे बाघ जैसे दीखते हैं। आप सोंच रहे होंगे आखिरकार लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। 

दरअसल शिवमोगा जिले के नल्लुर गांव के लोग ज्यादातर कॉफ़ी और सुपारी कि खेती करते है। आये दिन बंदर उनकी फसलों को नुक्सान पहुंचाते रहते थे। बंदरों के आंतक से निपटने के लिए ग्रामीणों ने यह नायाब तरीका खोज निकाला। 

गावं के एक किसान ने बताया कि पहले उनलोगों ने बंदरों भगाने के कई उपाए किये, लेकिन सारे उपाय नाकाम रहें। उन्होंने बताया कि बंदरो के आतंक से निपटने के लिए खिलौना बाघ को खेत में रखा जाता था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसका रंग पड़ने पर बंदर फिर से आतंक मचाने लगते थे। 

जिसके बाद इनलोगों ने अपने पालतू कुत्तों को बाघ के जैसा पेंट कर खेतों में छोड़ना शुरु किया। उन्होंने बताया कि वे अपने कुतों को सुबह शाम खेतों में ले जाते हैं जिसे देखकर बंदर नहीं आते हैं और उनकी फसलों को नुक्सान भी नहीं पहुंचाते हैं |

सौम्या की रिपोर्ट


Suggested News