बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाय रे सुशासन का सिस्टम.....कोरोना से पति की मौत के बाद मुआवजे के लिए भटक रही महिला, CM नीतीश ने फरियाद सुन सचिव को लगाया फोन

हाय रे सुशासन का सिस्टम.....कोरोना से पति की मौत के बाद मुआवजे के लिए भटक रही महिला, CM नीतीश ने फरियाद सुन सचिव को लगाया फोन

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार शुरू हो गया है। सीएम फरियादियों की शिकायत पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे। वैशाली से आई एक महिला ने सीएम नीतीश से शिकायत दर्ज कराई। महिला ने कहा कि उनके पति की मौत कोरोना से हो गई। मुआवजा राशि लेने के लिए सरकारी दफ्तर का चक्कर लगा रहे लेकिन हमारी फरियादी कोई नहीं सुन रहा। चार लाख रू मुआवजा के लिए दौड़ लगा रहे लेकिन अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिली।

पति की मौत के बाद मुआवजे के लिए भटक रही महिला

यह शिकायत सुन सीएम नीतीश भौंचक्के रह गये। इसके बाद सीएम नीतीश ने अफसर को फोन लगाया और कहा कि वैशाली की एक महिला हमारे सामने है। इसके पति की मौत कोरोना से हो गई है। कागज पर भी इसका उल्लेख है लेकिन इसे सहायता राशि नहीं मिली। आप इस मामले को देखिए। वहीं कई अन्य फरियादियों ने सीएम नीतीश से कहा कि कोरोना से मौत के बाद मुआवजे की राशि नहीं मिली। 

Suggested News