बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उग्रवाद की मार झेल रहे असम में शांति की जगी बड़ी उम्मीद, 8 प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने किया सरेंडर

उग्रवाद की मार झेल रहे असम में शांति की जगी बड़ी उम्मीद, 8 प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने किया सरेंडर

NEWS4NATION DESK : उग्रवाद की मार झेल रहे असम में शांति की बड़ी उम्मीद जगी है। दरअसल राज्‍य में 8 प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आज गुरुवार को सरेंडर किया है। 

असम के प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई), एनडीएफबी, आरएनएलएफ, केएलओ, सीपीआई (माओवादी), एनएसएलए, एडीएफ और एनएलएफबी के 644 सदस्यों ने एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में अपना हथियार डाला है। इतने बडे़ पैमाने पर उग्रवादियों का आत्‍मसमर्पण करना राज्‍य पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक ज्योति महंता ने मीडिया से बताया कि राज्य औरअसम   पुलिसके लिए आज  एक महत्वपूर्ण दिन है। आठ उग्रवादी समूहों के कुल 644 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है। महंता ने कहा कि उग्रवादियों ने जिन हथियारों को सौंपा है उनमें एके- 47, एके-56 जैसे कई अत्‍याधुनिक हथियार शामिल हैं। 

उन्‍होंने कहा क‍ि यह असम के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। उन्‍होंने कहा कि इन उग्रवादियों को असम पुलिस में जगह दी जाएगी। 

बता दें कि इन उग्रवादियों ने ऐसे समय पर आत्‍मसमर्पण किया है जब अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्‍य बहुत लंबे समय से उग्रवाद की मार झेल रहा है। इन उग्रवादियों के आत्‍मसमर्पण से शांति की उम्‍मीद जगी है।

Suggested News