बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में दबंगों का हौसला बुलंद : जातिसूचक गालियों के विरोध पर युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

कैमूर में दबंगों का हौसला बुलंद : जातिसूचक गालियों के विरोध पर युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

कैमूर. दबंग अपराधियों का हौसला बुलंद है। मोहनिया में चार की संख्या में आए दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, यहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीती रात्रि मोहनिया के स्टुवरगंज में चार की संख्या में आए दबंगों ने वार्ड सात का रहने वाला महाराज कुमार नामक एक युवक को जातिसूचक भद्दी भद्दी गालियां दी।गालियों की आवाज सुनकर बगल में रह रहे एक व्यक्ति बाहर निकल कर देखा तो कुछ लोग वहां पर मौजूद महाराज कुमार को भद्दी भद्दी गालियां दे रहे थे। मौजूद व्यक्ति ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया तो गुस्साए दबंगों ने व्यक्ति के ऊपर भी जातिसूचक गालियां देने लगे जब व्यक्ति वापस जाने लगा तो दबंगों ने व्यक्ति के कमर के नीचे गोली मार दी।


वहीं घटना की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जब बाहर निकले तो दबंग वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। इधर घटना के बाद घायल व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार करना शुरू कर दिया। घायल व्यक्ति स्टुवरगंज वार्ड 7 का रहने वाला मिथुन कुमार भारती बताया जा रहा है।

घटना के बाद मिथुन कुमार भारती के द्वारा मोहनिया थाने में नामजद चार लोगों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। आवेदन में नामजद चारों आरोपी मोहनिया थाना क्षेत्र के अवारीं गांव के रहने वाले कुंदन तिवारी, आनंद तिवारी, मनीष तिवारी एवं लालू गुप्ता बताए जा रहे हैं। जो शराब के नशे में भी धुत्त थे। घटना के संबंध में डीएसपी फैज अहमद खान बताते हैं कि कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Suggested News