बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को सड़क किनारे बने घर में घुस गई तेज रफ्तार कार, मासूम समेत आठ लोग चोटिल

आधी रात को सड़क किनारे बने घर में घुस गई तेज रफ्तार कार, मासूम समेत आठ लोग चोटिल

BANKA : जिले के अमरपुर -शाहकुंड मुख्य मार्ग पर आधी रात को उस समय हड़कंप मच गया। जब चपरी मोड़ के समीप गुरूवार की रात्रि एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी मकान में घुस गई। मौके से कार चालक अपनी वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे में कार पर सवार तीन मासूम समेत आठ लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 बेटी की शादी से लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला के तिलकपुर गांव निवासी मीना देवी अपनी पुत्री का विवाह करने अमरपुर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठौर नाथ महादेव मंदिर आये थे। विवाह संपन्न होने के बाद सभी कार पर सवार होकर वापस अमरपुर होते हुए तिलकपुर अपने घर जा रहे थे तभी चपरी मोड़ के समीप कार चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में टक्कर मार दिया।

 स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अमरपुर अस्पताल में दिया जहां से एम्बुलेंस वाहन के द्वारा सभी जख्मी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आये। अस्पताल में डाक्टर गौरव कुमार के द्वारा ज़ख्मी तिलकपुर गांव के अमीत यादव की पत्नी जुली देवी ,उनकी एक वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी, दस वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार, पिंटु यादव की आठ वर्षीय पुत्री रौनक कुमारी, भोला यादव की पत्नी तारा देवी, बाने यादव की पत्नी मीना देवी, जामुन यादव की पत्नी सुनीता देवी तथा अधेड़ श्यामलाल यादव का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं श्याामलाल यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गयाl

Suggested News