बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार का कहर : मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

तेज रफ्तार का कहर : मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

मुजफ्फरपुर. जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्तिथ चांदनी चौक का है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। इसमें युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद हंगामा करने लगे।

वहीं ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस को दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक विशुनपुर केशव का रहने वाला दीपक कुमार था।

बताया जा रहा है कि दीपक अपने बाइक से खबरा स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान चांदनी चौक पर अनियंत्रित ट्रक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद उसके रिश्तेदार को जानकारी मिली। तब जाकर वे लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस बाइक जब्त कर ली है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है।

Suggested News