बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने महिला पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों को कुचला, गंभीर हालत में इलाज के लिए SKMCH में भर्ती

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने महिला पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों को कुचला, गंभीर हालत में इलाज के लिए SKMCH में भर्ती

MUZAFFARPUR : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन की चपेट में आने से महिला पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर ओपी के पास एक तेज रफ्तार  पुलिस वाहन की ठोकर से एक महिला पुलिस कर्मी सहित 11 लोगों को कुचल डाला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सभी घायलो को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया। 

इधर घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो उठे और जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन पर हमला बोल दिया और वाहन को तोड़-फोड़ डाला। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच उग्र लोगों को किसी तरह से समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। 

बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से यह घटना हुई है। वहीं घटना के बाद यह अफवाह भी तेजी से फैला कि घटना में कुछ लोगों की मौत हो गई है। 

इधर मुजफ्फरपुर एसएसपी ने मनोज कुमार ने लोगो से शांति बनाए ऱखने और अफवाह नही फैलाने की अपील की है।  

मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News