बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

MADHEPUR :  जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। 

बताया जा रहा है कि मधेपुरा के वार्ड न 11 में आज दिन के करीब 11 बजे बीबी सरीफन खातून नामक महिला किसी काम से अपने घर से बाहर गई हुई थी। काम खत्म होने के बाद वह अपने घर लौट रही थी उसी दौरान  एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद डाला। 

घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

इधर घटाना के स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर और उसके ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच जुटी है।  

मधेपुरा से मो. मेराज आलम की रिपोर्ट


Suggested News