बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, प्रेंग्नेंट पत्नि की मौके पर मौत, पति गंभीर रुप से घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति  को रौंदा, प्रेंग्नेंट पत्नि की मौके पर मौत, पति गंभीर रुप से घायल

Begusarai : जिले से एक बड़ी घटना  सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं उसका पति गंभीर रुप से घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के  लिए   निजी अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।   

घटना के संबंध में बताया गया है कि हाथीदह थाना  क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 निवासी गोपाल कुमार अपनी  गर्भवती  पत्नी को बाइस से लेकर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के तिलरथ स्थित एनएच 31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनो को रौंद डाला। 

इस घटना   में  जहां पत्नि  की   मौके  पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पति गोपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  

इधर घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंचे लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News