बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अररिया में खेत में खेल बच्चों पर गिरा हाईटेंशन तार, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी

अररिया में खेत में खेल बच्चों पर गिरा हाईटेंशन तार, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी

ARARIA : जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ खेत में खेल रहे बच्चों पर हाईटेंशन तार गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक बच्चे की करंट से मौत हो गयी। जबकि 3 बच्चे जख्मी हो गए। घायल बच्चों का इलाज पलासी में चल रहा है। 


घटना पलासी के ककुड़वा गाँव की बताई जा रही है। घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया की बच्चे खेत में खेल रहे थे। तभी बिजली का हाईटेंशन तार उनके ऊपर आकर गिर गया। जिनके चपेट में आने से यह हादसा हो गया। 

इस घटना के बाद पूरे गाँव में अफरा तफरी मच गयी। बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीँ घायलों के इलाज में जुट गए हैं। 

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट 

Suggested News