PATNA : राजधानी में जक्कनपुर थाने में मंगलवार की शाम घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला हुआ है। जहां प्रेमी प्रेमिका आपस में भिड़ गए और खींचतान के बीच महिला प्रेमिका के सिर में हल्की चोट भी आई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई पुलिस की जारी है। दोनों लंबे समय से प्रेम प्रसंग में थे। लड़का का नाम सन्नी कुमार यादव है, जो पटना के फुलवारीशरीफ का रहने वाला बताया जा रहा है।
इस मामले में जक्कनपुर थाने के पदस्थापित दारोगा सरोज कुमार ने बताया कि एक लड़की के द्वारा एक लड़के पर आरोप लगाया गया है कि लड़के ने मीठापुर में मेरे साथ मारपीट किया है। लड़की को चोट भी आई है। उनके आवेदन के अनुसार उचित धारा में आगे की कार्रवाई होगी।
वहीं प्रेमी सन्नी के पक्ष में आई अर्निका ने बताया कि दोनों पहले से प्रेम प्रसंग में थे। दोनों यूट्यूबर हैं। प्रेमी सन्नी लड़की की हरकतों से परेशान हो गया था। उसे लगातार लड़की मारपीट और धमका कर ब्लैक मेल कर रही थी।
बहरहाल पुलिस ने दोनो पक्षों के आरोप पर करवाई शुरू कर जांच कर रहे हैं। आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।