बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिमा दास ने 18 दिन के अंदर जीता पाँचवां गोल्ड

हिमा दास ने 18 दिन के अंदर जीता पाँचवां गोल्ड

News4Nation:भारत की नई उड़न परी हिमा दास ने एक बार फिर पुरे देश को गर्ववान्वित किया है।शनिवार को हिमा दास ने  एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा ने नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। यह उनका महीनेभर में 5वां गोल्ड मेडल रहा इस दौड़ को जीतने के लिए उन्होंने 52.09 सेकंड का समय लिया।


ट्विटर अकाउंट पर हिमा एक फोटो साझा कर इस इसकी सूचना दी। हिमा ने ट्वीट किया, 'चेक गणराज्य में 400 मीटर स्पर्धा में टॉप स्थान पर रहते हुए रेस खत्म की।'


हिमा का इस महीने ये कुल पाँचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले 200 मीटर में हिमा दो जुलाई को पोलैंड में, सात जुलाई को पोलैंड में ही कुंटो एथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को क्लाइनो चेक रिपब्लिक में और 17 जुलाई को फिर से चेक रिपब्लिक में ही टाबोर ग्रां प्री में गोल्ड जीत चुकी हैं।


विदित हो कि इस बार दूसरे स्थान पर भी भारत की वीके विस्मया रहीं जो हिमा से 53 सेकेंड पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रहीं। विस्मया ने यह रेस पूरी करने के लिए 52.48 सेकंड का समय लिया। तीसरे स्थान पर सरिता बेन गायकवाड़ रहीं जिन्होंने 53.28 सेकेंड का समय लिया।

Suggested News