हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म, बाबा आम्टे को मिला था रेमन मैगसेसे पुरस्कार, जानिए 3 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म, बाबा आम्टे को मिल

पटना. भारत और दुनिया भर में 3 अगस्त कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए यादगार तारीख के रूप में है. इतिहास में कई ऐसी घटनाओं और उपलब्धियों का जिक्र है जो 3 अगस्त के नाम है. भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाओं में एक लंबी सूची है. 

1108 : लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।

1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।


1492 : इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ।

1678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।


1780 : मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया। 

1886 : हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म।


1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना।

1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।


1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।

1957 : अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।


1960 : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की 

1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।


1998: मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 लोगों की मौत हुयी। 

2003 : अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फ़ैसला किया गया। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ़ डेपुटीज़ ने भारी बहुमत से बिशप बनाया।


2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना। 

2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।


2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु। 

2013: इराक में विद्रोह में कम से कम 80 लोग मारे गए। 

2016: पुष्पकमल दहल नेपाल के 33वें प्रधानमंत्री बने।