बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव, पर्यावरण संतुलन के लिए लगाये दर्जनों पेड़

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव, पर्यावरण संतुलन के लिए लगाये दर्जनों पेड़

PATNA : हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से आज कृति पेट्रोल पंप के पास पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए दर्जनों पेड़ पौधे लगाए गए। गौरतलब है की देश अपनी आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव पूरे देश में मना रहा है। 

इसी कड़ी में पर्यावरण को स्वच्छ सुंदर एवं संतुलन रखने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पूरे देश में वृक्ष लगाने का संकल्प लिया,जो पर्यावरण को मजबूती दिलायेगा। इस मौके पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के क्षेत्रीय पदाधिकारी संजय कुमार, रीजनल सेल्स मैनेजर सुशांत नाग, कृति पेट्रोल पंप के मालिक कपिल देव प्रसाद यादव एवं नरेश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

अधिकारी संजय कुमार ने बताया इंसान को जीने के लिए ऑक्सीजन काफी जरूरी है और ऑक्सीजन पेड़ पौधे से ही प्राप्त होते हैं। इसीलिए मानव जीवन की रक्षा खातिर हर इंसान अपने अपने जन्मदिन के मौके पर वृक्ष लगाने का संकल्प ले और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News