बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन में मार : कांग्रेस का तेजस्वी पर हमला, अब सीएम बन कर दिखाओ,सब जगह हराएंगे

महागठबंधन में मार :  कांग्रेस का तेजस्वी पर हमला, अब सीएम बन कर दिखाओ,सब जगह हराएंगे

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोए बैठे तेजस्वी यादव को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है कि अब तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की सारी संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई है। उक्त बातें कांग्रेस नेता अनिल शर्मा की तरफ से कही गई हैं।

उन्होंने अपने ट्विट में दावा किया है कि अगर राजद यह समझती है कि वह उनके बगैर एमएलसी चुनाव में जीत हासिल कर लेगी तो यह बड़ी भूल है। हमारे बगैर उनकी हार निश्चित है। कांग्रेस नेता ने लिखा है कि कांग्रेस के बिना राजद चुनाव लड़ेगा तो 2021 के विस उपचुनाव, 2009 के संसदीय चुनाव व 2010 के विस चुनाव की तरह ही हार होगी। 

आज से उम्मीदवारों से मिलना होगा शुरू

इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली से पटना लौट गए। जिसके बाद अब विधान परिषद चुनाव को लेकर भावी उम्मीदवारों से मिलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि जिस तरह से राजद ने विप चुनाव में कांग्रेस को पर्याप्त सीट देने से मना कर दिया था। जिसके बाद विप चुनाव में कांग्रेस ने सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
 

Suggested News