बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में श्वेता और सोनी के संग होली की फुहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिलाओं ने की जमकर उड़ाए रंग गुलाल

पटना में श्वेता और सोनी के संग होली की फुहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिलाओं ने की जमकर उड़ाए रंग गुलाल

PATNA : श्वेता और सोनी के संग होली की फुहार, होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर द पाइन होटल पाटलिपुत्र की छंटा ही कुछ अलग थी। रंग बिरंगे फूलों से सजा स्टेज, हवा में उड़ते फूल और गुलाल । महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को गले मिलते, गुलाल लगाते हर तरफ यही नजारा नजर आ रहा था। श्वेता और सोनी के संग होली की फुहार, होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू व समाजसेवी सुषमा साहू एवं श्वेता सोनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गणेश वंदना गान, संगीत एवं नृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रंग-बिरंगे परिधान में एवं रंग बिरंगे गुलाल से सराबोर महिलाएं मधुर संगीत नृत्य के साथ-साथ विभिन्न स्वादिस्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे थी। महिलाओं के साथ-साथ बच्चों ने भी डांस करके सभी को गानो पर थिरकने पर मजबुर कर दिया था। सब एक से बढ़कर एक सजावट के साथ होली के रंग बिरंगे गुलालो के रंग से रंगे गए। श्वेता सिंह एवं सोनी राजपूत के साथ होली खेलने और फोटो खिंचवाने मे सभी मशगूल थे। स्वेता व सोनी की जोडी का परफॉर्मेंस तो बस देखने लायक था।

इस होली मिलन समारोह में संस्कार, संस्कृति और सद्भाव का संगम दिखा। तो संस्कृति के कई रंग भी बरसे। इन के संगीत एवं नृत्य पर हर कोई झूमने से अपने आप को रोक नही पा रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे करोना काल में बंद उनके भीतर के कलाकार आज उभरकर सामने आ गया था। श्वेता सिंह एवं सोनी राजपूत ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। हर गीले शिकवे भूलकर गले मिलने का त्योहार है। जीवन मे बुराईयों को होली की आग मे जलाकर नये नये रगों से नई शुरुवात करने का त्योहार होली है। उन्होने पुरे बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। साथ ही उन्होने होली में गुलाल और फूलों की होली खेलने पर जोर दिया और प्रदूषित रंगों से बचने की सलाह दी। 

इस अवसर पर महिलाओं द्वारा संचालित न्यू एंटरप्रेन्योर, डॉक्टर, बुटीक, हेल्थ से जुड़ी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खूब मौज मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में अवार्ड देकर मिलन समारोह मे शामिल सभी महिलाओं का सम्मानित भी किया गया।

Suggested News