बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होलिका दहन आज, यह है शुभ मुहूर्त, बरतें ये सावधानियां

होलिका दहन आज, यह है शुभ मुहूर्त, बरतें ये सावधानियां

न्यूज़ 4 नेशन डेस्क : 21 मार्च 2019 को इस साल होली मनाया जाएगा. होली के ठीक एक दिन पहले यानि फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है. माना जाता है कि अगर आप दरिद्रता से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इस दिन शरीर पर उबटन लगाकर उसके अंश को होलिका में डालें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आने के साथ गरीबी भी दूर होती है. पर होलिका दहन करते समय कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। 

1. होलिका दहन हमेशा शुभ मुहूर्त पर ही करना चाहिए। इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 20 मार्च बुधवार रात 9:05 से 11:31 के बीच होगा।

2. होलिका दहन में नारियल गोला, सुपारी और सिक्के डालें. नारियल बच्चों की बुद्धि को अच्छी करेगा और दिमाग तेज करेगा और सुपारी उनके बुरी आदतों और बुरे विचारों पर रोक लगाएगा.  

होलिका दहन से पहले पूजा करें:-  

पूजा में दीपक, धूप, एक माला, गन्ना, चावल, काले तिल, कच्चा सूत, पानी का लोटा, पापड़ चढ़ाएं. होलिका दहन में चावल, आम और नीम की लकड़ी चने की झाड़, पापड़ और गेंहू की बालियां डालें। 



Suggested News