बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में होमगार्ड जवान ने जिंदा जलाकर की पत्नी की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोजपुर में होमगार्ड जवान ने जिंदा जलाकर की पत्नी की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ARA : भोजपुर में हत्या का एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जहां होमगार्ड के एक जवान ने अपनी पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। हत्या की ये संगीन वारदात बड़हरा के सिन्हा ओपी क्षेत्र के मौजमपुर गांव में आज सुबह की है। आरोपी होमगार्ड जवान का नाम अमर सिंह बताया जा रहा है जो फिलहाल बक्सर जिले में पोस्टेड है।


मिली जानकारी के मुताबिक होमगार्ड जवान अक्सर अपनी पत्नी रूपा देवी से झगड़ा करता था। मृतका के बच्चों के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी को हमेशा जान से मारने की धमकी देता था। घटना उस समय घटी जब मृतका रूपा देवी के सभी बच्चे सुबह स्कूल गए थे। तभी उसके पति ने रूपा के साथ विवाद करना शुरू कर दिया और फिर रूपा को पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद उसे मिट्टी का तेल छिड़क जिंदा जला कर हत्या कर दी। 

हत्या करने के बाद आरोपी जवान मृतका के लाश को कमरे में बंद कर फरार हो गया। दोपहर में जब उसके बच्चे स्कूल से घर लौटे तो घर के भीतर कमरे के दरवाजे पर ताला लटका देख आसपास के लोगों को सूचना दी। 

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी कोशिशों के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा और लाश देखते ही तत्काल सिन्हा ओपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस  छानबीन शुरू करते हुए आरोपी होमगार्ड जवान की गिरफ्तारी में जुट गई है। इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी है। 

आरा से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News