बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी सेन्ट्रल जेल प्रशासन की कार्रवाई, 10 पुड़िया गांजा ले जाते होमगार्ड जवान को किया गिरफ्तार

मोतिहारी सेन्ट्रल जेल प्रशासन की कार्रवाई, 10 पुड़िया गांजा ले जाते होमगार्ड जवान को किया गिरफ्तार

MOTIHARI : मोतिहारी सेंट्रल जेल प्रशासन की ओर से आज बड़ी कार्रवाई की गयी है। दस पुड़िया गांजा के साथ होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक खाना के डब्बा में छुपाकर जेल के अंदर ले गांजा ले जाते होमगार्ड जवान को पकड़ा गया है। जेल उपाधीक्षक के आवेदन पर होमगार्ड जवान पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। जिसके बाद जेल प्रशासन ने गिरफ्तार होमगार्ड जवान को नगर थाना के हवाले कर दिया है। अब नगर थाना की पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

बताते चलें की इस मामले को लेकर मोतिहारी सेंट्रल जेल उपाधीक्षक शिवमंगल प्रसाद के आवेदन पर होमगार्ड जवान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी होमगार्ड जवान मनेंद्र नाथ दुबे बताया जा रहा है, जिसे जेल उपाधीक्षक ने दस पुड़िया गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीँ होमगार्ड जवान पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी कारा, डीएम, एसपी मोतिहारी व जिला होमगार्ड कार्यालय को पत्र भी लिखा गया है।

बताया जा रहा है की मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में पिछले कई दिनों से आपतिजनक सामान ले जाने की सूचना मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जेल उपाधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News