बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : एसपी के आदेश के बाद भी गिरफ्तार नहीं हुआ होमगार्ड जवान, हथियार लहराने का वीडियो हुआ था वायरल

BIHAR NEWS : एसपी के आदेश के बाद भी गिरफ्तार नहीं हुआ होमगार्ड जवान, हथियार लहराने का वीडियो हुआ था वायरल

SIWAN : बिहार के सिवान जिले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक होमगार्ड के जवान खुलेआम कानून को ताक पर रख और हाथ में कट्टा लेकर बार-बार पडोसी को मारने की धमकी देते दिखा था। साथ ही उसके साथ कुछ और लोग भी दिख रहे थे, जो हाथों में तेजधार हथियार लिए हुए हैं और बार-बार किसी को मारने के लिए बोल रहे थे। जमीन विवाद में हथियार प्रदर्शन का ये वायरल वीडियो जिले के दुरौंधा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा पंचायत के मर्दनपुर गांव का है। 

वायरल विडियो की खबर NEWS4NATION ने प्रमुखता से चलाया। जिसके बाद सिवान एसपी शैलश कुमार सिन्हा ने खुद मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद तुरंत जांच कमिटी बनाकर मामले को जांच कराने की आदेश दे दिए। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद होमगार्ड के जवान मर्दनपुर निवासी जिला यादव के पुत्र सुमन यादव बताया गया जो सीवान में होमगार्ड के जवान के तौर पर कार्यरत है। एसपी ने जवान सुमन यादव को तुरंत सस्पेंड कर दिया और जवान को तुरंत गिरफ्तार करने का भी आदेश दे दिया था। लेकिन दुर्भाग्य आज लगभग 25 दिन बीत जाने के बाद भी होमगर्ड का जवान गिरफ्तार नही हुआ हैं और खुलेआम घूम रहा हैं। सवाल उठाया जा रहा है की आखिर कौन हैं जो हथियार लहराने वाले को बचा रहा हैं। अभी तक जवान सुमन यादव की गिरफ्तारी नही हुई हैं। उधर पीड़ित परिवार पूरे दहशत में हैं। 

पीड़ित परिवार की माने तो सुमन यादव गाँव मे ही रहता हैं ओर रोज शाम को दरवाजे पर आकर धमकाता रहता हैं। कहता हैं कि अगर मामले को कंपरमाइज नही करोगे तो जान गंवानी पड़ जाएगी। लगातार पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा हैं। लेकिन कोई एक सुनने वाला नही हैं। वही इस संबंध में जब सिवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुमन यादव की गिरफ्तारी के लिए लगतार छापेमारी की जा रही हैं। वह बहुत जल्द ही सलाखो के पीछे होगा। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News