बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव ड्यूटी से लौटा होमगार्ड जवान रात को करने गया आराम, सुबह कमरे से निकली लाश

चुनाव ड्यूटी से लौटा होमगार्ड जवान रात को करने गया आराम, सुबह कमरे से निकली लाश

CHHAPRA : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलत गंज में एक होमगार्ड जवान की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृत होमगार्ड जवान का नाम 54 वर्षीय सत्यदेव प्रसाद बताया जा रहा है। 

 घटना के संबंध में बताया जाता है कि होमगार्ड का जवान 2 दिन पहले ही मकेर में पंचायत चुनाव कराने गया था वहां से लौटा अपने नए घर में गया और वहीं रह रहा था। बीती रात वह अपने पुराने घर में आया और वहीं पर सो गया। जहां सुबह में परिवार वालों ने देखा कि जवान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। जिसके बाद आशंका जाहिर की गई कि पुरानी रंजिश में किसी ने उसकी हत्या कर दी है।

 पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है भगवान बाजार थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार झा सुबह में दल बल के साथ पहुंचे उनके अनुसार अभी मामला जांच में है फैक्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है

Suggested News