बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गृह मंत्री अमित शाह की किसानों से अपील, कहा- सरकार किसानों के हर मदद को तैयार, सड़क पर प्रदर्शन ना करें

गृह मंत्री अमित शाह की किसानों से अपील, कहा- सरकार किसानों के हर मदद को तैयार, सड़क पर प्रदर्शन ना करें

डेस्क....  कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरने पर का आज चौथा दिन है। किसान दिल्ली की सीमा पर 26 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान दिल्ली-हरियाणा की सिंधु बॉर्डर पर डटे हैं। कुछ किसान  दिल्ली के निराकारी समागम मैदान में मौजूद हैं। शनिवार को किसानों ने तय किया है वे अभी सिंधु बॉर्डर पर ही प्रदर्शन करेंगे और बुराड़ी के निराकारी समागम मैदान में नहीं जाएंगे। इसके अलावा किसानों ने तय किया है कि वे रोजना 11 बजे मीटिंग करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। 

इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  ने कहा कि किसानों के नाम पर सियासत नहीं होनी चाहिए। किसानों को बीच का रास्ता अपनाना चाहिए। हमने किसानों को 3 दिसंबर को बातचीत का न्योता दिया है। किसान बातचीत में शामिल हों। वहीं विपक्ष पर हमला करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसानाें को कांग्रेस ने गुमराह किया है। कांग्रेस ने कृषि सुधार नहीं किए। 


वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह की किसानों से अपील की है कि किसान सड़क पर प्रदर्शन ना करें। सरकार हर मदद को तैयार है। अमित शाह ने किसानों से बुरारी जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है। 

इधर, किसान आज टिकरी से बुरारी पर जाने की रणनीति बना सकते हैं। 

Suggested News