बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होमियोपैथ चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार ने हासिल की एक और उपलब्धि, पॉजिटिव जेम्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड से हुए सम्मानित

होमियोपैथ चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार ने हासिल की एक और उपलब्धि, पॉजिटिव जेम्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड से हुए सम्मानित

PATNA : समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में मदद कर उत्कृष्ट योगदान देने के लिए बिहार के मशहूर होमियोपैथ चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार को positivity James of India award 2022 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के Civil Servises Officer's Institute के सभागार में आयोजित 2nd National Summit on leadership in positivity 2022 में भारत के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। 

बताते चलें की भोजपुर जिले के आरा के रहनेवाले डॉ पंकज कुमार का होमियोपैथी चिकित्सा में 15 सालों से अधिक का अनुभव रहा है। उनके पिता डॉ योगेंद्र प्रसाद भी जाने माने चिकित्सक हैं। डॉ. पंकज कुमार ने मगध विश्वबिद्यालय,बोध गया से स्नातक और बिहार विश्वबिद्यालय, मुजफ्फरपुर से होमियोपैथी में डिग्री हासिल की है। चिकित्सा के अलावे डॉ.पंकज कुमार का कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़ाव रहा है। 

वे वर्ष 2010 से भोजपुर दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, वर्ष 2011 से यूथ हॉस्टल सदस्य, 2012 से रेड क्रॉस के सदस्य, 2013 से लावारिश सेवा केंद्र के सदस्य के साथ वर्ष 2014 से चित्रांश समिति के सदस्य है। चिकित्सा और समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. पंकज को कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मान एवं पुरस्कार  मिले हैं। 

2013 में तत्कालीन राज्यपाल, बिहार,अब स्वर्गीय डी0 वाई0 पाटिल से बिहार राज्य होमियोपैथी चिकित्सा सम्मान, वर्ष 2017 में चित्रांश समिति द्वारा भोजपुर रत्न सम्मान, वर्ष 2019 में वेस्ट चिकित्सक सम्मान, वर्ष 2021 में भोजपुर दर्शन न्यूज चैनल द्वारा साधनापुत्र सम्मान और वर्ष 2022 में भोजपुर दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रज्ञा पुरुष सम्मान से सम्मानित किया गया है। कई संगोष्ठी एवं सम्मेलनों में डॉ.पंकज कुमार ने अतिथि के रूप में भाग लिया हैं। जिनके रेडियो और न्यूज चैनलों पर साक्षात्कार प्रसारित हो चुके हैं। 

Suggested News