बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉ. बी.भट्टाचार्य के निधन पर होम्योपैथ छात्रों ने शोक सभा का किया आयोजन, कहा चिकित्सा जगत को हुई अपूरणीय क्षति

डॉ. बी.भट्टाचार्य के निधन पर होम्योपैथ छात्रों ने शोक सभा का किया आयोजन, कहा चिकित्सा जगत को हुई अपूरणीय क्षति

GAYA : डॉ आर बी सी सिंह गया होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल अमवा बोधगया मे डॉ० बी० भट्टाचार्य के मरणोपरांत शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण छात्र एवं शिक्षकेतर कर्मचारी ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। बिहार के मशहूर डॉक्टर बी भट्टाचार्य का रविवार को निधन हो गया। वह वह करीब 99 वर्ष के थे, बावजूद इसके वे जीवन के अंतिम समय तक लोगों का इलाज करते रहे। उनसे इलाज कराने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आते थे। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० रविंद्र कुमार ने  डॉक्टर बी भट्टाचार्य भट्टाचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्राचार्य ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ बी भट्टाचार्य होम्योपैथी के प्रसिद्ध डॉक्टर थे। वे सरल स्वभाव के थे। मरीजों के साथ उनका आत्मीय संबंध रहता था। उनका निधन होम्योपैथिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। 

शोक सभा में महाविद्यालय के अध्यापक डॉ० एस० एम० हुसैन ,डॉ० अनिल कुमार गुप्ता ,डॉ० सईद खान,डॉ० सत्येंद्र कुमार डॉ० चतुर्भुज कुमार ,डॉ० लव ,डॉ० प्रिया रंजन ,डॉ० वैदेही गुप्ता ,डॉ० सोनाली ,डॉ० गौरव एवं छात्र सिद्धार्थ गौरव ,प्रिया कुमारी ,काजल कुमारी, प्रिया गुप्ता, पल्लवी कुमारी ,इफ्फत परवीन,जयावर्धन,  अंजलि, रूपम, निशु, शादका, सनोबर सहित सभी छात्र उपस्थित रहे।

गया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News