बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करना सम्पूर्ण बिहार का सम्मान, मांझी बोले- HAM ने राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित किया था प्रस्ताव

कर्पूरी ठाकुर  को भारत रत्न से सम्मानित करना सम्पूर्ण बिहार का सम्मान, मांझी बोले- HAM ने राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित किया था प्रस्ताव

PATNA: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का स्वागत किया है. कहा है पार्टी ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया था. अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अतिपिछड़ों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर साबित किया है कि देश में वंचितों का सम्मान झुकने नहीं दिया जायेगा. 

हम पार्टी ने राष्ट्रीय अधिवेशन में एक प्रस्ताव भी पारित किया था जिसमें जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के साथ साथ पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी जी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी व आधुनिक बिहार के शिल्पकार को भी भारत रत्न देने की माँग की थी। फिर 13 अप्रैल 2023 को इस मसले पर देश के यशस्वी गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाक़ात कर भी इसकी माँग की थी। हमारा यह विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी इस पर आगे विचार करेंगे और बिहार के इन दोनों महापुरुषों को भी सम्मान देने का काम करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ संतोष सुमन ने कहा है कि नरेंद्र मोदी हैं तो मुमकिन है, एक बार फिर चरितार्थ हो गया. पूर्व की सरकारों ने इसपर विचार भी नहीं किया था कभी जो बिहार के साथ साथ वंचित समाज का भी अपमान था। आज जो कर्पूरी जी को अपना वैचारिक गुरु कहते हैं उनको जबाब देना चाहिए कि आखिर अब तक क्यूँ नहीं दिलवा पाए थे जननायक को सम्मान। सारे लोग केवल अपने राजनैतिक लाभ के लिए केवल नाम लेते हैं। प्रधानमंत्री का नारा था सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास..अब उसमें जोड़ देना चाहिए...  सबका सम्मान. जीतनराम मांझी की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है. 

Suggested News