बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में भीषण सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी ट्रैक्टर को डंपर ने मारी टक्कर, दो की हुई मौत, मचा कोहराम

सासाराम में भीषण सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी ट्रैक्टर को डंपर ने मारी टक्कर, दो की हुई मौत, मचा कोहराम

SASARAM: बिहार में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान चली जा रही है। ताजा मामला सासाराम का है। जहां तीर्थयात्रियों से भरे ट्रैक्टर को डंपर ने टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 23 लोग घायल हैं। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।   

दरअसल, सासाराम के चेनारी थाना के टेकारी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तीर्थ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सवार दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों में 10 महिला शामिल है। सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदस्य अस्पताल लाया गया है। 

वहीं मृतक अनिल बारी तथा बंधन कहार के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जाता है कि कैमूर जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव के लोग एक ट्रैक्टर पर सवार होकर औरंगाबाद जिला के महुआ धाम पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर से हादसा हो गया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News