बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अस्पताल संचालक व कथित भाजपा नेता महीनों तक करता रहा दूसरे धर्म के महिला के साथ यौन शोषण, बेचने की थी योजना, प्राथमिकी दर्ज

अस्पताल संचालक व कथित भाजपा नेता महीनों तक करता रहा दूसरे धर्म के महिला के साथ यौन शोषण, बेचने की थी योजना, प्राथमिकी दर्ज

दरभंगा. एक बार फिर दरभंगा शहर में कामगार महिला के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के बेता स्थित एक हॉस्पिटल सहित तीन-तीन अस्पताल व सेंटर चलाने वाले कथित भाजपा नेता विजय यादव पर एक दूसरे धर्म की महिला ने छः महीने तक यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज कराया है। मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव के स्थायी निवासी विजय यादव पर 29 वर्षीय दूसरे धर्म की महिला ने आरोप लगाया है कि अपने निजी अस्पताल में काम देने के नाम पर पहले तो जाल में फंसाकर पास बुलाया फिर महीनों तक मुँह काला किया। 

इस दौरान महिला का अवैध तरीके से दो बार आरोपी ने गर्भपात भी कराया है। इस मामले मे महिला ने उक्त संचालक व कथित भाजपा नेता विजय यादव को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। इस गलत काम में अस्पताल संचालक विजय यादव का सहयोग करने वाले संजीत कुमार एवं चंदन कुमार यादव को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार लहेरियासराय थाना क्षेत्र की रहने वाली उक्त महिला अल्लपट्टी स्थित एक ईएनटी अस्पताल में प्राईवेट नौकरी करती थी। तभी बेता थाना क्षेत्र के अयाचीनगर के अस्थायी निवासी जगदेव यादव के 40 वर्षीय पुत्र विजय यादव ग्राहक बनकर पीड़िता से मिलने क्लिनिक में जाया करता था। उसी दौरान पीड़िता की परिचय विजय यादव से हुई। 

आरोप है कि विजय यादव उसे अपने झाँसा में लेकर प्रलोभन दिया कि तुम्हे यहाँ से ज्यादा वेतन दूँगा। बच्चे का पढ़ाई का खर्च भी दूँगा। पीड़िता इनके झाँसे में आकर 11 फरवरी 2024 से अल्लपट्टी की उक्त ईएनटी क्लिनिक छोड़कर विजय यादव के रेडिएंट जानकी समृद्धि हॉस्पीटल में काम करने लगी। एक सप्ताह अपने यहां काम कराने के बाद विजय पीड़िता को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज में एक किराये के मकान दिलाया। मकान मालिक को आरोपी ने पीड़िता को अपनी पत्नी बताया। इसके बाद पीडिता को कहा कि अब तुम्हें हॉस्पीटल में काम करने नहीं जाना है, बल्कि मेरी पत्नी के रूप में यहाँ रहो। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसी समय से विजय यादव उसका यौन शोषण करने लगा। इस दौरान दो दो बार गर्भवती हो गई। दोनों ही बार पीड़िता का गर्भपात करा दिया। कुछ दिनों बाद विजय यादव पीड़िता के साथ अक्सर मारपीट करने लगा। 

पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए आगे बताया कि एक दिन आरोपी विजय यादव अपने सहयोगी सिंहवारा थाना क्षेत्र के सनहपुर निवासी संजीत कुमार एवं अपने साला चंदन कुमार यादव के साथ मिलकर पीड़िता को बेचने के लिए गाड़ी में बैठाकर कहीं ले गया। मौका पाकर किसी प्रकार इन लोगों के चंगुल से भाग निकली। उसके बाद से वह इनलोगों के नजर से छिपकर रह रही है। क्योंकि इन लोगो का भाजपा के बड़े नेताओं के तालुक हैं. 

इस संबंध में पीड़िता के बयान पर आरोपी विजय यादव से पक्ष जानने के लिए जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो स्विच ऑफ था। वहीं उसके तीनों ही क्लीनिक पर कार्यरत कर्मी कुछ भी बताने से इंकार किया। इस संबंध में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। अब सवाल यही उठता है कि महिला की बात अगर सही है तो पुलिस उनको न्याय दिला पाती है या नहीं इस पर सब की नजर होगी।

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News