बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉक डाउन में खोल रखा था होटल, संचालक समेत दो गिरफ्तार

लॉक डाउन में खोल रखा था होटल, संचालक समेत दो गिरफ्तार

Patna : राजधानी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कसारा के समीप एक होटल के खुले होने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। कई लोग वहां से भाग निकले। वहीं मौके से पुलिस ने संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

दीदारगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनलोगों के खिलाफ लॉक डाउन नियम अनुपालन करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें। भीड़ से बचे रहिए। अपने हाथ को लगातार धोते रहिए। सैनेटाइजर का उपयोग करें। ऐसी ही उद्घोषणा के साथ मंगलवार को तालुका विधिक सेवा समिति पटना सिटी के सचिव सह प्रथम अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रश्मि प्रसाद की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के अध्यक्ष सह जिला व सत्र न्यायाधीश, पटना रुद्र प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वाहन में बैनर व पोस्टर लगाकर लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को यह भी यह भी सलाह दी गई कि किसी पक्षी के मृत पाए जाने पर इसे खुले हाथ से नहीं छुए। इसकी सूचना तुरंत संबंधित थानों व जारी हेल्थ लाइन नम्बर पर दें। अभियान में आलमगंज थाने की पुलिस भी शामिल थीं।

Suggested News