बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में घूस 4 लाख की लूट, विरोध करने पर महिला को मारी गोली, मौत

घर में घूस 4 लाख की लूट, विरोध करने पर महिला को मारी गोली, मौत

GOPALGANJ : जिले में डॉक्टर के घर हुए भीषण डकैती 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि बेखौफ अपराधियों ने एक और बड़ी डकैती और हत्या की घटना को अंजाम दिया। बैखौफ अपराधियों ने जिले के मांझा थाना क्षेत्र पठानपट्टी गांव में एक घर डाका डाल 4 लाख की संपत्ति लूट ली। 


HOUSE-ROBBED-OF-4-LAKH-LOOTED-FEMALE-BULLET-SHOT-DEATH-ON-PROTEST4.jpg

वहीं विरोध करने पर घर की एक महिला को गोली मार दी, जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतिका रामंती देवी मांझा के पठान पट्टी निवासी राजकिशोर यादव की पत्नी थी। मृतका के भाई मुन्ना यादव ने बताया कि बीती रात करीब ढाई बजे डकैतों ने घर पर हमला बोल दिया और लूटपाट करने लगे। इसी दौरान उसकी बहन रामंती देवी जग गई और उसने लूट का विरोध किया। 

HOUSE-ROBBED-OF-4-LAKH-LOOTED-FEMALE-BULLET-SHOT-DEATH-ON-PROTEST2.jpg

रामंती के शोर मचाते ही डकैतों ने उसे गोली मार दी। आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पठान पट्टी गांव में दहशत का माहौल है। वही पीड़ित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

HOUSE-ROBBED-OF-4-LAKH-LOOTED-FEMALE-BULLET-SHOT-DEATH-ON-PROTEST3.jpg

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मांझा पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है। जिले में महज 24 घंटे के अंदर हुई डकैती की दो बड़ी घटनाओं से लोगों में दहशत और पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हैं 

Suggested News