बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार कैसे बने इंजीनियर ? NIT के दीक्षांत समारोह में आएंगे राष्ट्रपति

नीतीश कुमार कैसे बने इंजीनियर ? NIT के दीक्षांत समारोह में आएंगे राष्ट्रपति

PATNA :  15 नवम्बर को पटना के ज्ञान भवन में NIT का दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हैं। NIT पहले बिहार कॉलज ऑफ इंजीनियरिंग था। नीतीश कुमार ने यहीं से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली है।

 नीतीश कैसे बने इंजीनियर

नीतीश कुमार के पिता राम लखन सिंह बख्तियारपुर में रहते थे। वे प्रसिद्ध वैद्य थे। नीतीश कुमार शुरू से प्रतिभाशाली थे। प्राइमरी स्कूल के शिक्षक उनकी गणित की योग्यता से बहुत प्रभावित थे। उनके पिता चूंकि वैद्य़ थे इस लिए वे नीतीश कुमार को एमबीबीएस डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन नीतीश की अभिरुचि गणित में थी। मिडिल स्कूल आते-आते नीतीश कुमार ने गणित में सिक्का जमा लिया। नीतीश कुमार की प्रतिभा को देख कर उनके पिता ने मैथ के साथ साइंस पढ़ने की इजाजत दे दी।

 मैट्रिक की परीक्षा

नीतीश कुमार बख्तियारपुर के श्रीगणेश हाई स्कूल में पढ़ते थे। इस स्कूल में जगदीश प्रसाद गणित के शिक्षक थे। उनके बारे में मशहूर था कि कठिन से कठिन सवाल वे चुटकियों में हल कर देते थे। ऐसे गुरु की छत्र छाया में नीतीश कुमार की प्रतिभा और निखरी। जब नीतीश कुमार मैट्रिक की परीक्षा दे रहे थे तो उन्हें गणित के पर्चे को लेकर फिक्र लगी हुई थी। गणित में होशियार रहने के बाद मैट्रिक परीक्षा का एक अलग दवाब था। गणित की परीक्षा में जब नीतीश ने पर्चा देखा तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वे सभी सवालों का उत्तर दे सकते थे। सवाल हल करने में नीतीश कुमार इतना मगन हो गये कि समय का पता ही नहीं चला। अंतिम सवाल का उत्तर लिख ही रहे थे कि समय पूरा होने की घंटी बज गयी। उस समय परीक्षा बहुत कड़ाई से होती थी। घंटी बजते ही वीक्षक ने उनकी कॉपी ले ली। इस चूक की वजह से नीतीश को गणित में 100 में 100 अंक नहीं मिल सके थे। नीतीश कुमार ने प्रथण श्रेणी में बहुत अच्छे नम्बरों से परीक्षा पास की। बिहार के नम्बर एक कॉलेज , सायंस कॉलेज में उनका एडमिशन हुआ।

 1967 में इंजीनियरिंग में दाखिला

नीतीश कुमार ने सायंस कॉलेज में पूरे मनसे पढ़ाई की। 1967 में उन्होंने यहां से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसी साल बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में उनको दाखिला मिल गया। उन्होंने 1972 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान वे छात्र आंदोलन में शामिल हुए थे। अब बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग NIT बन चुका है। यहां के छात्र रहे नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री बन गये हैं।  इस कॉलेज का जब भी कोई कार्यक्रम होता है नीतीश कुमार अपने छात्र जीवन की यादें जरूर साझा करते हैं।

Suggested News