बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आठवीं बार सीएम बनने पर विपक्ष के किसी बड़े नेता ने नीतीश कुमार को नहीं दी बधाई, 2024 में कैसे बनेंगे प्रधानमन्त्री

आठवीं बार सीएम बनने पर विपक्ष के किसी बड़े नेता ने नीतीश कुमार को नहीं दी बधाई, 2024 में कैसे बनेंगे प्रधानमन्त्री

N4N DESK : एनडीए का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नेता प्रतिपक्ष रह चुके तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बन चुके है। उधर मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार अब साफ़ कर चुके हैं की वे 2024 में केंद्र में अपनी किस्मत आजमाएंगे। कयास यह भी लगाया जा रहा है की आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ से प्रधानमन्त्री पद के दावेदार होंगे। उनकी पार्टी के संसदीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी कहा है की अब नीतीश कुमार का इन्तजार देश कर रहा है।


हालाँकि इन सबके बीच जहाँ देश के कोने कोने से लोग मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को बधाई देते रहे। लेकिन विपक्ष के किसी बड़े नेता ने इसके लिए नीतीश कुमार को बधाई नहीं दी है। आम तौर पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाता है। ट्विटर पर नेता किसी को बधाई देते हैं। लेकिन ना ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और न ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बधाई दी है। इसकी वजह नीतीश कुमार को प्रधानमन्त्री के तौर पर देखा जाना बताया जा रहा है। 

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को बधाई जरुर दी है। लेकिन प्रधानमन्त्री बनने के सवाल पर बचते नजर आये। उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री का उम्मीदवार यूपी से हो सकता है। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा की वह इतनी बड़ी राजनीति नहीं करते। जबकि लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनने के बधाई जरुर दी। ट्विट कर उन्होंने कहा की ‘बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री बनने पर तेजस्वी यादव जी आप को ढेरों शुभकामनाएं। बिहार आपसे विकास की उम्मीद रखता है। आप के नए सहयोगी से अभी तक बिहारवासियों को विकास में निराशा ही प्राप्त हुई है। आप को एक बार पुनः बधाई।‘

हालाँकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को सरकार बनाने के लिए बधाई दी है। जबकि जेडीयू या सीएम कार्यालय की तरफ से अभी तक इस बात की भी पुष्टि नहीं की है कि बाकी नेताओं ने फोन कर नीतीश कुमार को आठवीं बार सीएम बनने पर बधाई दी है।


Suggested News