बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री 'निशंक' को हटाया गया,कई अन्य मंत्रियों की होगी छुट्टी

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री 'निशंक' को हटाया गया,कई अन्य मंत्रियों की होगी छुट्टी

DESK: आज शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसके पहले मोदी मंत्रिमंडल से मंत्रियों को हटाया जा रहा है। मोदी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। निशंक को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने को कहा गया था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है. बंगाल से आने वाली केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी से भी इस्तीफा ले लिया गया है।  कई अन्य मंत्री को इस्तीफा देने को कहा गया है। 

आरसीपी-पारस बनेंगे मंत्री

बता दें, आज शाम 6 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। बिहार से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस का मंत्री बनना तय है। कैबिनेट विस्तार से पहले संभावित मंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने बैठक की। सभी संभावित मंत्रियों को पीएम आवास बुलाया गया और प्रधानमंत्री ने शपथ लेने वाले मंत्रियों के साथ चर्चा की।   

Suggested News