बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के ऋतिक और अभिषेक ने ब्राजील में आयोजित डेफलिम्पिक में फहराया परचम, सीएम नीतीश ने चेक और अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

बिहार के ऋतिक और अभिषेक ने ब्राजील में आयोजित डेफलिम्पिक में फहराया परचम, सीएम नीतीश ने चेक और अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के दो प्रतिभाशाली खिलाडियों को सम्मानित किया। दरअसल  ब्राजील में 24 वें ग्रीष्मकालीन डेफलिम्पिक 2021 का आयोजन किया गया था। जिसमे बैडमिंटन प्रतियोगिता में हाजीपुर के ऋतिक आनंद ने तीन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। 

साथ ही राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व बाढ़ के अभिषेक कुमार ने किया था। पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऋतिक आनंद को 15 लाख रूपये और अभिषेक कुमार को 2 लाख रूपये का चेक दिया। 

वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों खिलाडियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने दोनों खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के साथ कई अधिकारी मौजूद थे।

Suggested News