बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हन से भारी दहेजः मांग पूरी नहीं होने पर बीच शादी से गायब हुआ दूल्हा, परेशान घरातियों ने खड़ा कर दिया बखेड़ा, पढ़ें पूरी खबर

दुल्हन से भारी दहेजः मांग पूरी नहीं होने पर बीच शादी से गायब हुआ दूल्हा, परेशान घरातियों ने खड़ा कर दिया बखेड़ा, पढ़ें पूरी खबर

KANNAUJ: दहेज प्रथा भले ही कानूनी रूप से खत्म हो गई हो, मगर जमीनी स्तर पर अभी भी यह रस्म बेबाकी से जारी है। वर पक्ष मुंह खोलकर दहेज मांगते हैं और देने वाले भी कई बार अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दहेज देते हैं। हालांकि इसी दहेज प्रथा के पीछे कई विवाहिता की जान चली जाती हैं और कई महिलाएं दिन-रात प्रताड़ना सहती रहती हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से शादी समारोह के दौरान दूल्हे के भाग जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

यह मामला कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के जगतपुर गांव का बताया जा रहा है। जगतपुर गांव के निवासी ग्रीश चंद्र कठेरिया ने अपने बेटी शिवानी का रिश्‍ता मैनपुरी जनपद के नबीगंज गांव निवासी देवेंद्र के साथ तय की थी। 16 जून को बारात जगतपुर आई थी। सभी समारोह हंसी-खुशी संपन्न किए जा रहे थे। दुल्हन के पिता ने वर पक्ष की मांग मुताबिक दहेज भी तैयार कर रखा था। इसी बीच जयमाला की रस्म से पहले दूल्हे ने अचानक 50 हजार रुपए की डिमांड रख दी। यह करम अतिरिक्त रूप से दूल्हे द्वारा मांगी गई। इस अनुचित मांग को पूरी करने में जब दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई तो दूल्हा जयमाल स्टेज से रफूचक्कर हो गया। धीरे-धीरे कुछ बाराती भी गायब होने लगे। शादी समारोह में दूल्हे के गायब होने की खबर सुनकर हड़कंप मच गया।

इसी बात पर घराती आक्रोशित हो गए औऱ दुल्‍हन के परिजनों ने दूल्हे के नाना, शादी कराने वाले, कैमरामैन और दो गाड़ियों को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष ने पुलिस से मामले की शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की। हालांकि दुल्हन के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है। वहीं आसपास के क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


Suggested News