बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग और कांग्रेस की भारी बेइज्जती! कुशेश्वरस्थान के वोटरों ने दोनों दलों को 5600 में सिमटा दिया,जानें किसे मिला कितना वोट...

चिराग और कांग्रेस की भारी बेइज्जती! कुशेश्वरस्थान के वोटरों ने दोनों दलों को 5600 में सिमटा दिया,जानें किसे मिला कितना वोट...

PATNA: बिहार विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस लूट गई। इस बार कांग्रेस पार्टी राजद से अलग होकर चुनाव लड़ी थी। पार्टी ने कुशेश्वरस्थान विस क्षे्त्र से अतिरेक कुमार को मैदान में उतारा था। वहीं लोजपा(रामविलास) ने अंजू देवी को। इन दोनों दलों के कैंडिडेट की स्थिति बेहद की खराब रही। जेडीयू ने एक बार फिर से इस सीट से जीत दर्ज करा विरोधियों को कड़ा जवाब दिया। उप चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट अमन भूषण हजारी ने 12698 वोट से जीत दर्ज की।

चिराग और कांग्रेस की भारी बेइज्जती!

कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) कहीं लड़ाई में ही नहीं रही। लोजपा (रामविलास) कैंडिडेट अंजू देवी को 5623 मत व कांग्रेस कैंडिडेट को 5602 मत मिले। वहीं राजद उम्मीदवार गणेश भारती को 47184 मत मिले। जबकि विजयी उम्मीदवार जेडीयू के अमन भूषण हजारी को 59882 मत मिले। इस तरह से एक बार फिर से जेडीयू कैंडिडेट ने बाजी मार ली। इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कुशेश्वरस्थान सीट पर अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। वहीं चिराग पासवान ने भी खूब पसीना बहाया था। लेकिन वोटरों ने इन दोनों पर विश्वास नहीं किया।

शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी की हुई जीत 

2020 में विधानसभा के उप चुनाव में भी जेडीयू कैंडिडेट शशिभूषण हजारी की जीत हुई थी। तब जेडीयू कैंडिडेट शशिभूषण हजारी को 53980 व महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस कैंडिडेट अशोक कुमार को 46748 मत मिले थे। जबकि लोजपा कैंडिडेट पूनम कुमारी को 13362 मत मिले थे। इस तरह से जेडीयू कैंडिडेट की 7232 मतों से जीत हुई थी। इस बार के उप चुनाव में शशिभूषण हजारी के बेटे अमन भूषण हजारी ने जीत का रिकार्ड बरकरार तो रखा ही अंतर को बढ़ाते हुए 12698 पर पहुंचा दिया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 2020 में 46748 मत मिले। तब राजद समेत महागठबंधन के अन्य दल भी कांग्रेस के साथ थे। इस बार कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ी और केवल 5602 मत ला सकी। लोजपा (रामविलास) की भी वही स्थिति रही। चिराग की पार्टी भी औंधे मुंह गिरी। 2020 में 13 हजार मत लाने वाले चिराग पासवान की पार्टी इस बार 5623 वोट पर ही सिमट गई।    

 


Suggested News