बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में भारी मात्रा में नकली खाद बरामद, पुलिस ने 5 मजदूरों सहित सात को किया गिरफ्तार

खगड़िया में भारी मात्रा में नकली खाद बरामद, पुलिस ने 5 मजदूरों सहित सात को किया गिरफ्तार

KHAGARIA : खेती के मौसम में किसानों के बीच खाद की काफी मांग है। इसका फायदा उठाकर बाज़ार में नकली खाद बेचा जा रहा है। इसी कड़ी में आज खगड़िया में कृषि विभाग ने नकली खाद का कारोबार करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया है। कृषि विभाग ने एक खाद गोदाम में छापेमारी की। जहाँ से पुलिस ने करीब 840 बोरा नकली DAP के साथ बड़ी संख्या में पेकिंग का सामान और खाद का नकली लोगो लगा बोरा बरामद किया है। 

पुलिस ने नकली खाद लौडेड ट्रक को भी जब्त किया है। जबकि मौके से पुलिस ने 5 मजदूर सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया है। कृषि विभाग की ओर से यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना इलाके के संसारपुर गांव में की है।

इन सब के बीच जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना से मिली इनपुट के आधार पर की गई है। गोदाम पप्पू साह का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा की नकली खाद के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News