बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मानव श्रृंखला में उत्तरप्रदेश के स्टांप-पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल भी हुए शामिल,पाटलिपुत्र विवि के कुलपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश जायसवाल ने भी की शिरकत

मानव श्रृंखला में उत्तरप्रदेश के स्टांप-पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल भी हुए शामिल,पाटलिपुत्र विवि के कुलपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश जायसवाल ने भी की शिरकत

PATNA: बिहार में आज जल-जीवन हरियाली को लेकर मानव श्रृंखला आयोजित की गई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से मानव श्रृंखला की शुरूआत की।मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर क्या आम- क्या खास हर कोई सड़कों पर उतर हाथ से हाथ मिला आधे घंटे तक खड़ा रहा।

मानव श्रृंखला को सफल बनाने में बिहार हीं नहीं बल्कि उत्तरप्रदेश के लोगों की भी भागीदारी रही।उत्तरप्रदेश के पंजीयन- स्टांप एवं न्यायलय शुल्क मंत्री रविन्द्र जायसवाल भी पटना पहुंचे .उन्होंने भी राजभवन के सामने मानव श्रृंखला की कतार में खड़े हुए।वहीं पाटलिपुत्र एवं नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति गुलाबचंद राम जायसवाल भी अपने कर्मियों के साथ राजभवन के सामने मानव श्रृंखला में शिरकत किया।कुलपति के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश जायसवाल भी मानव श्रृंखला में शामिल हुए।

उत्तरप्रदेश के राजस्व मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि जल-जीवन हरियाली को लेकर यह मानव श्रृंखला काफी ऐतिहासिक रही।इस तरह के आयोजन से लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे ।वहीं पाटलिपुत्र विवि के कुलपति गुलाबचंद राम जायसवाल ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह से सफल रहा है।मानव श्रृंखला के माध्यम से लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे।


Suggested News