बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में मानवता हुई शर्मसार, खेत में साग तोड़ रही वृद्ध महिला को बनाया हवश का शिकार

बेगूसराय में मानवता हुई शर्मसार, खेत में साग तोड़ रही वृद्ध महिला को बनाया हवश का शिकार

BEGUSARAI : जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक वृद्ध महिला को हवस का शिकार बनाया गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के  बछवारा थाना क्षेत्र के शिबू टोला में वृद्ध महिला के साथ खेत में ही दुष्कर्म किया गया। घटना को गांव के एक युवक द्वारा अंजाम दिया गया। घटना के बाद महिला रोती अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। 

महिला ने बताया कि वह वह साग तोड़ने वहियार गई थी, उसी दौरान गांव के ही  रामप्रीत यादव का पुत्र घुटो यादव पीड़िता के साथ पहले गाली गलौज की फिर उसे बजड़े की खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इधर इस शर्मनाक घटना की खबर गांव में फैलते ही   ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आनन-फानन महिला के साथ थाना पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपित के लिए मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


Suggested News