बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मियों ने सड़क पर झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन, एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी धमकी

मुंगेर नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मियों ने सड़क पर झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन, एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी धमकी

MUNGER : मुंगेर नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मी आज हाथों में झाड़ू लिए सड़कों पर उतर गए। सफाईकर्मियो ने बताया की कर्मचारी संघ नगर निगम, मुंगेर के बैठक में लिये निर्णयानुसार निगम प्रशासन द्वारा बार-बार समझौता वार्ता किया गया। 

इसके बावजूद स्थायी कर्मियों का पेंशन, सातवां वेतनमान, अन्तर वेतन, दैनिक एवं एन० जी० ओ० कर्मियों प्रतिदिन 600/- (छः सौ रूपये की दर से मजदुरी नगर विकास विभाग के पत्रांक- को निरस्त करने का अनुरोध पत्र विभाग को भेजने तथा सरकार के पत्र का हवाला देकर महादलित आश्रित को इन्टर पास होने पर ही अनुकम्पा पर बहाली नहीं किये जाने पर कर्मचारियों में कार्फ आकोश व्याप्त है। 

इसके मद्देनजर आज मजदूर आक्रोशित होकर सड़क पर उतरे। कर्मियों ने बताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 1 अगस्त से सभी सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेगें। जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी। प्रदर्शन नगर निगम से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण किया। साथ ही निगम प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News