बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में भीषण अगलगी से सैकड़ों घर जलकर हुए राख, लाखों की सम्पत्ति का हुआ नुकसान

कटिहार में भीषण अगलगी से सैकड़ों घर जलकर हुए राख, लाखों की सम्पत्ति का हुआ नुकसान

KATIHAR : बिहार के अलग अलग जिलों में जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे अगलगी की घटना में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में कटिहार में भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मनिहारी थाना क्षेत्र के बलदियाबारी में आग लगने से सैकड़ो घर जलकर राख हो गए। वहीँ 10 से 15 गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की बात बताया जा रहा है। 

हालांकि आग लगने के कारण तो साफ नहीं है। मगर आशंका जताई जा रही है की खाना बनाने के क्रम में आग लगी है। वहीँ इस घटना में लगभग सौ से अधिक घर जलकर राख होने की बात बताया जा रहा है। मनिहारी नगर के मुख्य पार्षद लाखो यादव ने कहा कि प्रशासन को सूचना दे दिया गया है। 

स्थानीय लोग और दमकल की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। भारी नुकसान को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से जल्द पीड़ित लोगों तक मुआवजा पहुंचने की मांग किया है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News