बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पति ने पत्नी पर चाचा से नाजायज संबंध का लगाया आरोप, चाकू मारकर किया जख्मी

BIHAR NEWS : पति ने पत्नी पर चाचा से नाजायज संबंध का लगाया आरोप, चाकू मारकर किया जख्मी

VAISHALI : हाजीपुर में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ बेवफाई का आरोप लगाकर एक पति ने अपनी पत्नी को चाकुओं से गोदकर लहूलुहान कर दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के अपने चाचा के साथ नाजायज संबंध थे। इसलिए उसने गुस्से में आकर चाकू मार दिया है। जख्मी महिला कांति देवी का ससुराल करताहां थाना क्षेत्र में हैं। जहां से वह कुछ दिनों पहले सदर थाना क्षेत्र के जमालपुर में अपने एक संबंधी के यहां रहने आई थी। इसी बीच कांति देवी का पति रविन्द्र महतो अपने पत्नी को लाने जमालपुर गया था। 

बताया गया की पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। इसके बाद गुस्से में आकर रविंद्र महतो ने कांति देवी के पेट में चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद घर वाले और स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की महिला को जख्मी करने के बाद आरोपी की भी मौके पर पिटाई की गई थी। जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आई थी। सदर थाना के एसआई रामबाबू ने बताया कि पति-पत्नी के बीच के झगड़े में पत्नी जख्मी हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

इस संबंध में आरोपी रविंद्र महतो ने कहा कि गुस्से में आकर उसने अपने पत्नी को चाकू से मार कर जख्मी कर दिया है। आरोपी रविंद्र महतो का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को उसके चाचा के साथ कमरे में देख लिया था। उसका आरोप है कि दोनों के बीच अनैतिक संबंध है। यही कारण था कि वह गुस्से में आकर पत्नी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। वही घर की एक महिला ने बताया कि दोनों घर के पीछे कुछ बातचीत कर रहे थे। इसी बीच हल्ला हुआ कि पति ने पत्नी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया और वह मौके से फरार हो गया। सभी लोग जाकर देखें तो महिला बेहोश पड़ी हुई थी। पति द्वारा पत्नी को चाकू मारकर लहूलुहान कर देने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा घटना के पीछे कारण क्या था। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News